फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stop harassment of journalists

पत्रकारों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन को लेकर सड़कों पर लड़ेंगे लड़ाई

Sun, 29 Jan 2017 08:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
stop harassment of journalists
भारतीय पत्रकार संघ की एक आवश्यक बैठक मे उपस्थित पदाधिकारी

आए दिन पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी गंभीरता समझते हुए भारतीय पत्रकार संघ एक आवश्यक बैठक प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित की। इसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उमेश चंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय महामंत्री हरिश्चंद्र मिश्र तथा संचालन जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाण्डेय ने किया।

विज्ञापन

बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि आये दिन पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे भारतीय पत्रकार संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन को लेकर सड़कों पर उतरकर लड़ाई को लड़ा जायेगा।

विज्ञापन


बैठक में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र पाण्डेय एवम् वरिष्ठ पत्रकार इंद्र नारायण पाण्डेय “शास्त्री” ने उपस्थित पत्रकारों से आगामी 4 फ़रवरी को माघ मेला के प्रशासन पांडाल में होने वाले 17वें प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील किया। इस दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 उमेश चंद्र द्विवेदी ने जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाण्डेय के प्रस्ताव पर विवेक सिंह को रायबरेली जिलाध्यक्ष तथा प्रशांत सिंह को रायबरेली का जिला महामंत्री मनोनीत किया। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य शिवदत्त नारायण त्रिपाठी ने कहा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन एकजुट होकर हर समय उनके साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, शील गहलौत, दीपक कुमार यादव, प्रशांत प्रताप सिंह, शिवाकांत त्रिपाठी, शिव कुमार पाण्डेय, अर्चना मौर्या, नीलम पाण्डेय, विंध्यवासिनी शंकर त्रिपाठी ,अर्जुन पाण्डेय ,अरुण पाण्डेय, मो0 जुबैर, राकेश पटेल, राजेश कुमार ,सदाशिव यादव ,डा0 आर आर पाण्डेय, सतीश चौरसिया ,पंकज मौर्य, नफीस अहमद, महेश पटेल व अखिलेश श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed