फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stop black marketing of manure, get the construction done: CM

खाद की रोकें कालाबाजारी, निर्माण कार्य कराएं पूरे-सीएम

Fri, 25 Sep 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Stop black marketing of manure, get the construction done: CM
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेस में मौजूद राज्यमंत्री अजीत सिंह, विधायक, डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर मंडल के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने खाद की कालाबाजारी रोकने और निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि ओडीओपी के तहत चयनित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। हस्तशिल्पों को प्रशिक्षित करें और प्रदर्शनी व मार्केटिंग के माध्यम से उन्हें बढ़ावा दें। खाद्यान्न भंडारण के लिए गोदाम, कोल्ड स्टोरेज निर्माण आदि पर भी जोर दिया जाए। बेरोजगार व कामगारों को आत्मनिर्भर योजना में सम्मिलित कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराएं। सीएम ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए पूरी सतर्कता व सावधानी अपनाएं और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें। कोविड कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कंटेनमेंट जोन को प्रभावी ढंग से रखें। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के बारे में कहा कि हर घटना की सूचना पर तत्काल जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और पीड़ितों की मदद करें। घरेलू हिंसा या महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पुलिस अत्यधिक गंभीर रहे। सीएम ने खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि जिले में 253.07 करोड़ रुपये की दस परियोजनाएं हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलक्ट्रेट एनआईसी में प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय, उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed