फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stoning over Kanwaris in hardoi

कांवरियों पर पत्थरबाजी, एक धर्म विशेष के लोगों ने बरसाए लाठी-डंडे

Mon, 13 Aug 2018 08:07 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
stoning over Kanwaris in hardoi
कांवरियों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया
यूपी के हरदोई जिले में कांवर भरने फर्रुखाबाद के लिए निकले ट्रैक्टर-ट्राली सवार कांवरियों पर शनिवार रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों का भी प्रयोग किया, जिससे चार कांवरिए घायल हो गए। घटना की सूचना पर एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवरियों को अपनी देखरेख में गांव के बाहर निकाला। पुलिस ने कांवरियों की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चारों गांव से फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मामला मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा का है। थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी राकेश, बलवीर, हरीशंकर और रईस के नेतृत्व में एक ट्रैक्टर में दो ट्राली लगाकर लगभग 25 महिलाएं और 40 पुरुष कांवर भरने के लिए फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

एक धर्म विशेष के लेगों ने हमला बोल दिया

stoning over Kanwaris in hardoi
कांवरियों पर एक धर्म विशेष के लेगों ने हमला बोल दिया
शनिवार देर रात एक बजे जब कांवरियों की ट्रैक्टर-ट्राली ग्राम जमुरा से निकल रही थी, तभी गांव के दक्षिण की ओर कुछ लोगों ने छतों से पत्थर चलाने शुरू कर दिए। पत्थरबाजी से घबराये ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया तो कुछ लोग लाठी-डंडे से कांवरियों पर हमले करने शुरू कर दिए। इस पर ट्रैक्टर-ट्राली से कांवरिए उतरे और मौके पर ही खड़े हो गए।

इस दौरान किसी ने मझिला थाना पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर एसओ विनोद मिश्र भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देखते ही अराजकतत्व मौके से भाग निकले। पुलिस ने कांवरियों को अपनी देखरेख में गांव के बाहर तक पहुंचाया। इंद्रजीत पुत्र मक्का निवासी महमूदपुर मजरा जाजूपारा और राम गोपाल निवासी फत्तेपुर कोतवाली पिहानी का पुलिस ने सीएचसी शाहाबाद में मेडिकल कराया। इंद्रजीत की तहरीर पर पुलिस ने जमुरा निवासी रहमान पुत्र मलिखे, सलीम पुत्र नईम, जावेद पुत्र रुकसाद और रासिद पुत्र बल्लीकबरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed