फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stones in two sides, seven injured in land dispute

कन्नौज: जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव, सात घायल

Thu, 03 Dec 2020 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Stones in two sides, seven injured in land dispute
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले के सौरिख में पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज के बाद पथराव हो गया। दोनों पक्ष से सात लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं एक पक्ष ने मेडिकल परीक्षण न होने का आरोप लगाते हुए डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्राम नगला पसा में पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर गांव के अजय पुत्र किशोरी लाल व दूसरे पक्ष से रक्षपाल पुत्र रामबख्श में बुधवार रात 11:30 बजे गाली गलौज होने लगा। कुछ ही देर में  दोनों पक्षों से कई लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


इनमें मारपीट के साथ ईंट पत्थर चलने लगे। इससे गांव में भगदड़ मच गई। लोग घरों में दुबक गए। मारपीट में एक पक्ष से अजय, बसंत सिंह पुत्र किशोरी लाल, अरुण पुत्र नरेंद्र, अमरावती पत्नी बसंत व दूसरे पक्ष से रक्षपाल पुत्र रामबख्श, शिव प्रताप पुत्र रामसेवक, जितेंद्र पुत्र रामआसरे, पवन पुत्र रक्षपाल, निशा पत्नी रक्षपाल घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों से घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। रक्षपाल पुत्र रामबख्श का आरोप है कि उनके पक्ष के लोगों का चिकित्सीय परीक्षण करने के बजाय अस्पताल से भगा दिया गया।


घायलों ने एसपी के पास पहुंचकर मेडिकल कराए जाने की मांग की। इस संबंध में मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉ. सहदेव ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग रेफर करने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद भी दूसरे पक्ष से रक्षपाल, जितेंद्र व पवन का मेडिकल परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed