{"_id":"5c1f97b6bdec2256d743c98d","slug":"stone-throwing-on-swarn-shatabdi-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण शताब्दी रोककर छात्रों ने किया पथराव, मच गई चीख-पुकार, दिल्ली रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण शताब्दी रोककर छात्रों ने किया पथराव, मच गई चीख-पुकार, दिल्ली रूट प्रभावित
Sun, 23 Dec 2018 07:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Dec 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
मालगाड़ी निकालने के लिए पद्मावत एक्सप्रेस को दो घंटे तक खड़ी करने से नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा छूटने से गुस्साए छात्रों ने स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को रोक लिया और उस पर पथराव किया।
हंगामे की वजह से एक घंटे तक दिल्ली-कानपुर रूट प्रभावित रहा। बता दें कि हरदोई में मालगाड़ी डीरेलमेंट से मुरादाबाद रूट की 21 ट्रेनें कानपुर रूट पर चल रही हैं। इनमें पद्मावत एक्सप्रेस भी है। ट्रेनों का लोड बढ़ने से पहले से व्यस्त चल रहे इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बेहद धीमा हो गया है।
रविवार सुबह 11:30 बजे मालगाड़ी निकालने के लिए भाऊपुर स्टेशन पर पद्मावत एक्सप्रेस को रोक दिया गया। इस ट्रेन में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा देने जा रहे छात्र भी सवार थे जो लखनऊ जा रहे थे। दो घंटे तक ट्रेन वहीं खड़ी रही तो परीक्षा छूटने से नाराज ये छात्र नीचे उतरकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित छात्रों ने पीछे से आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को रोक लिया और उस पर पथराव कर दिया।

Trending Videos
12 घंटे लेट हुई पद्मावत एक्सप्रेस
ट्रेन के कई शीशे टूट गए। यात्रियों में हड़कंप और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पनकी और जीएमसी यार्ड से आरपीएफ की बटालियन पहुंची और छात्रों को समझाकर शांत कराया। इस वजह से करीब एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप रहा।
घटना की वजह से दोपहर डेढ़ बजे स्वर्ण शताब्दी भाऊपुर से छूटी और दोपहर 1:55 बजे सेंट्रल पहुंची। पीछे से आ रही दिल्ली रूट की एक दर्जन ट्रेनें घंटों लेट रहीं। नीलांचल एक्सप्रेस, महानंदा, नार्थईस्ट, कालका मेल, तूफान, सीमांचल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें तीन से पांच घंटे तक लेट रहीं।
पद्मावत का मुरादाबाद रूट से लखनऊ पहुंचने का समय सुबह साढ़े चार बजे का है लेकिन यह दोपहर 1:22 बजे भाऊपुर से निकली और शाम चार बजे लखनऊ पहुंची। करीब 12 घंटे ट्रेन लेट होने से छात्रों की परीक्षा छूट गई, जिस कारण वे आक्रोशित हो गए।