फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stone pelting in marriage for songs in up

बरात में बैंड बजाने से मना करने पर चले ईंट पत्थर मच गया हड़कंप, दुल्हन के जीजा समेत चार लोग घायल

Tue, 18 Jun 2019 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
stone pelting in marriage for songs in up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फर्रूखाबाद के गांव नगला बाग रठौरा में बरात में बैंड बजाने से मना करने पर ग्रामीणों ने पथराव कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दुल्हन के जीजा समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को ही कोतवाली ले गई।

विज्ञापन


समझौते के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा निवासी राजेंद्र कुमार जाटव की बेटी रवीना की शादी मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के गांव बघेला निवासी सहदेव पुत्र रामचंद्र से तय हुई थी।

विज्ञापन

बैंड बजाने से मना करने पर ग्रामीणों ने पथराव कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया

सोमवार को राजेंद्र के बड़े दामाद बेवर थाना क्षेत्र के करपिया निवासी राजवीर अपने गांव से बरात में बैंड लाए थे। देर रात बरात दरवाजे पर पहुंची तभी बैंड मालिक मुकेश ने थके होने की बात कह बैंड बंद कर दिए। इस पर ग्रामीणों ने बैंड बजाने को कहा तो बैंड मालिक मुकेश नहीं माना।

इसी बात से गुस्साए गांव वालों ने गाली-गलौज कर बैंड तोड़ दिया। विरोध करने पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चला दिए। इसमें मुकेश, राजवीर उनका बड़ा भाई सुखवीर व भतीजा पंकज घायल हो गया। सूचना पर यूपी-100 मौके पर पहुंची तब तक मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले भाग गए।

पुलिस घायलों को कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और शादी की रस्में पूरी कराई। सुबह ग्राम प्रधान विजय पाल दिवाकर आदि थाने पहुंचे और समझौते की जानकारी देकर पकड़े गए लोगों को छुड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed