{"_id":"68b4b4f270cf4c50b7086da3","slug":"stone-pelting-and-firing-at-the-house-of-a-soldier-for-protesting-against-abusive-language-kanpur-news-c-362-1-ka11008-130237-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गालीगलौज का विरोध करने पर सिपाही के घर पथराव और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गालीगलौज का विरोध करने पर सिपाही के घर पथराव और फायरिंग
विज्ञापन
कानपुर। पनकी में शनिवार देर रात नशेबाजी कर गालीगलौज कर रहे दबंगों का विरोध करने पर सिपाही के घर पर पथराव किया गया। साथ ही दो तीन राउंड फायरिंग की गई। सिपाही पनकी थाने में दो साल से तैनात है और गंगागंज में परिवार संग रह रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
सिपाही सुधीर चौधरी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी के बाद गंगागंज स्थित घर गए थे। वहां कुछ लड़के नशेबाजी कर गालीगलौज कर रहे थे। मना करने पर वह उनसे गालीगलौज करने लगे। सख्ती की तो घर पर पथराव कर दो तीन राउंड फायरिंग कर दी। पथराव से खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आरोप है कि एक आरोपी हाथ में तमंचा लिए था बोल कि इसने ही भाई को जिलाबदर कराया है, इसे निपटा देंगे। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।