फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   stone of Kedareshwar temple may come to Etawah today

UP: केदारेश्वर मंदिर की शिला आज आ सकती है इटावा, अखिलेश यादव करेंगे प्राण प्रतिष्ठा

Wed, 14 Feb 2024 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Feb 2024 01:37 PM IST
सार

इटावा में सपा मुखिया अखिलेश यादव सफारी रोड पर भव्य शिव मंदिर बनवा रहे हैं। यह मंदिर ज्योर्तिलिंग रेखा पर बनवाया जा रहा है।

विज्ञापन
stone of Kedareshwar temple may come to Etawah today
निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर की शिला नेपाल से लखनऊ पहुंचने के बाद मंगलवार को इटावा के लिए रवाना हो चुकी है। आज बुधवार को यह शिला इटावा पहुंचने की उम्मीद है। शिला आने से पहले मंगलवार को सपा के प्रमुख महासचिव ने निर्माणाधीन मंदिर के स्थान पर पहुंचकर प्रगति देखी।

विज्ञापन


सफारी के सामने करीब 10 बीघा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से केदारेश्वर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। यह मंदिर ज्योर्तिलिंग रेखा पर बनवाया जा रहा है। इसका काम बहुत तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि 2025 में यह मंदिर तैयार होने के बाद श्रद्धालुओं के खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है। मंदिर की शिला गर्भ गृह में स्थापित करने के लिए समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर सोमवार को पहुंच गई थी। इसका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साझा भी किया है। लखनऊ में शिला की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन समेत सपा नेताओं ने पूजा पाठ की है। नेपाल से लाई गई शिला लखनऊ से इटावा के लिए मंगलवार को रवाना हो चुकी है। उम्मीद है कि यह बुधवार को मंदिर में पहुंच जाएगी। इससे पहले मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, संतोष यादव इटावा के निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के कार्य प्रगति को देखने पहुंचे हैं। उन्होंने काम को तेजी से करने और शिला के व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने बताया कि शिला को नेपाल से लाया जा रहा है। यह लखनऊ से रवाना हो चुकी है। बुधवार तक यह शिला मंदिर में आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed