फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stolen old man's mobile and stole Rs 1.52 lakh from his account

Kanpur News: बुजुर्ग का मोबाइल चोरी कर खाते से 1.52 लाख उड़ाए

Wed, 01 Oct 2025 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Stolen old man's mobile and stole Rs 1.52 lakh from his account
कानपुर। किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी बुजुर्ग अमरनाथ शुक्ला का मोबाइल चोरी होने के बाद खाते से 1.52 लाख रुपये निकल गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब वह पेंशन निकालने बैंक पहुंचे।
विज्ञापन


अमरनाथ किदवईनगर स्थित मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। 11 अगस्त को काम के दौरान काउंटर से उनका मोबाइल चोरी हो गया था। अगले दिन उन्होंने सिम बंद कर नया नंबर निकलवाया। इससे पहले शातिर ने उनके मोबाइल से यूपीआई आईडी बनाकर खाते से रकम उड़ा दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को वह पेंशन लेने बैंक पहुंचे तब खाता खाली मिला। उन्होंने किदवईनगर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed