{"_id":"5f508b088ebc3e532d6a64b9","slug":"stirred-after-getting-skimmer-and-device-in-atm-machine-mini-camera-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम मशीन में स्किमर और डिवाइस मिलने से हड़कंप, मिनी कैमरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम मशीन में स्किमर और डिवाइस मिलने से हड़कंप, मिनी कैमरा बरामद
Thu, 03 Sep 2020 11:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के स्वरूपनगर में चांदनी नर्सिंग होम के पास लगे आईसीआईसी बैंक के एटीएम बूथ में स्किमर डिवाइस और मिनी कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया। कोहना निवासी यश भारतिया ने बताया कि बुधवार दोपहर वह एटीएम मशीन से रुपये निकालने गए हुए थे।
उन्होंने कार्ड स्वाइप कराकर पैसे निकाले। आरोप है कि वह अपना एटीएम कार्ड निकालने की कोशिश की तो एटीएम कार्ड के साथ स्किमर डिवाइस भी निकल आई। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी स्वरूपनगर अश्विनी पांडेय और बैंक अधिकारियों को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मशीन में स्किमर डिवाइस व पिनकोड रीड करने वाला मिनी कैमरा भी लगा मिला। पुलिस ने दोनों उपकरणों को कब्जे में लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले एक शख्स पास ही पेड़ के पास खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद से वह फरार हो गया है। इस पर पुलिस ने बैंक से संपर्क करके एटीएम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। हालांकि जांच में सामने आया कि एटीएम का एक कैमरा खराब था। पुलिस आसपास घरों में लगे कैमरों की फुटेज भी निकलवा रही है। एसपी पश्चिम डॉ अनिल कुमार ने बताया कि कैमरे की मदद से पता लगेगा कि स्किमर डिवाइस कब और किसने लगाई। जल्द ही शातिरों को पकड़ लिया जाएगा।