{"_id":"68e6d00749a9f288cf06e989","slug":"stinky-cheese-caught-oil-and-gram-flour-seized-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1291325-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बदबूदार पनीर पकड़ा, तेल और बेसन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बदबूदार पनीर पकड़ा, तेल और बेसन सीज
विज्ञापन
कानपुर। त्योहारों पर खाद्य विभाग की टीम मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को टीम ने 110 किलो बदबूदार पनीर पकड़ा जिसे नष्ट कराया गया। साथ ही लाल बंगला, ओमपुरवा स्थित दुकान से 439 लीटर मिलावटी खाद्य तेल बरामद किया।
उद्योगनगर क्षेत्र से 720 किलो बेसन बरामद किया गया। टीम ने सभी खाद्य सामग्री को सीज कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को करीब 17 नमूने खाद्य पदार्थों के लिए गए। टीम ने बदबूदार करीब 27,500 रुपये का पनीर पकड़ा जिसे नष्ट कराया गया। वहीं 60,303 रुपये का खाद्य तेल, 44,800 रुपये का बेसन सीज किया गया।