{"_id":"6761c064a2f0452a970b089d","slug":"sticks-used-in-dispute-over-burning-wood-six-injured-etawa-news-c-216-1-etw1001-119229-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लकड़ी जलाने के विवाद में चले लाठी डंडे, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लकड़ी जलाने के विवाद में चले लाठी डंडे, छह घायल
विज्ञापन
चकरनगर। खेत पर लगाई गई लकड़ी जलने से दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई है।
सहसों थाना के अपरवल सिंह ने आरोप लगाया कि रविवार को उनके खेत की मेड़ पर लगी लकड़ी में टेड़ाढ़ाड़ा गांव निवासी लोगों ने आग लगा दी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मामला एक बार शांत होने के बाद मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दोनों पक्षों में दोबारा लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्ष से करीब छह लोग घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और समय पर विवाद सुलझाने में असमर्थता के कारण क्षेत्र में शांति भंग हो रही है। प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।