फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   STF got big success, brother of Seema Parihar arrested for poisonous liquor case

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, शराब कांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की हुई थी मौत

Mon, 17 Aug 2020 05:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
STF got big success, brother of Seema Parihar arrested for poisonous liquor case
आरोपी सीमा परिहार के भांजे को एसटीएफ ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल खदरी गांव में हुए जहरीली शराब कांड के आरोपी और 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित आरोपी छोटे परिहार को एसटीएफ ने पकड़कर घाटमपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी दस्यु सुंदरी सीमा परिहार का भांजा बताया गया है।

विज्ञापन


पिछले साल होली पर भीतरगांव विकास खंड के खदरी और सुखइयापुर गांवों में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में केमिकल सप्लायर ग्राम बेरुहनी थाना अजीतमल (औरैया) निवासी छोटे सिंह परिहार उर्फ जनक सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह भी था।
विज्ञापन


वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। छोटे सिंह परिहार के खिलाफ कोतवाली घाटमपुर में दो और थाना सजेती में एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने छोटे परिहार को औरैया से गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को घाटमपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था। कोतवाल सत्यदेव शर्मा ने बताया कि एसटीएफ ने आरोपी को फफूंद चौराहा दिबियापुर औरैया से गिरफ्तार किया है। छोटे परिहार को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed