फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stf encounter with daku goppa gang

डाकू गोप्पा गैंग से एसटीएफ की मुठभेड़, इनामी खरदूषण को दबोचा

Fri, 28 Apr 2017 12:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
stf encounter with daku goppa gang
डकैत गोप्पा
यूपी पुलिस ने कुख्यात डकैत के शार्प शूटर को आधे घंटे की मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। चित्रकूट जिले के इटवां जंगल में गुरुवार सुबह 55 हजार के इनामी डाकू गोप्पा गैंग की पुलिस व एसटीएफ से मुठभेड़ हो गई थी। आधे घंटे से ज्यादा देर तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग में डकैत भाग खड़े हुए और सभी जंगल की ओर भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने दौड़ाकर एक 12 हजार के इनामी खरदूषण को दबोच लिया। गैंग के इस शार्प शूटर के कब्जे से एक रायफल, तमंचा व आधा दर्जन कारतूस बरामद हुए। इस डाकू पर हत्या लूट धमकी के ढाई दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रैपुरा थानाक्षेत्र के इटवां के जंगल में डाकू गोप्पा गैंग की मौजूदगी की सूचना पर एसटीएफ इलाहाबाद की टीम ने रैपुरा थाना पुलिस के साथ बुधवार की देर रात को घेराबंदी शुरु की। डाकुओें ने जयंती बांध के पास डेरा जमाया था। दो पुलिस की टीमें दो तरफ से घेराबंदी कर आगे बढ़ रहीं थी तभी डकैतों को पुलिस के होने का अहसास हो गया और पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी।फायरिंग होते ही जवाबी कार्रवाई कर पुलिस टीमें आगे बढ़ी। दोनों ओर से आधे घंटे तक आठ राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद डाकू गोप्पा समेत कई अन्य सदस्य अंधेरे में पहाड़ की ओर भागने लगे तब पुलिस टीम ने झाड़ियों के पास एक डकैत को जिंदा पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया डाकू भइयन उर्फ खरदूषण उर्फ टाइगर पुत्र हीरालाल यादव निवासी नेउरा मऊ है। इस पर 12 हजार का इनाम घोषित है। यह डाकू गौरी यादव और डाकू गोप्पा गैंग के साथ रहता था। यह इन गैंग का मुख्य शूटर भी था।  इसके कब्जे से एक देशी रायफल, एक तमंचा, आधा दर्जन कारतूस बरामद हुए हैं। इस पर हत्या, डकैती, धमकी, अपहरण व मुठभेड़ के ढाई दर्जन मुकदमें जिले के कई थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed