फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   STF caught in Solver gang in assistant teacher exam

सहायक अध्यापक परीक्षा में एसटीएफ ने पकड़ा सॉल्वर गैंग, चार गिरफ्तार

Sun, 29 Jul 2018 09:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jul 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
STF caught in Solver gang in assistant teacher exam
पुलिस हिरासत में आरोपी
कानपुरः यूपी एसटीएफ ने शनिवार को एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक परीक्षा में अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। एसटीएफ ने बिधनू के गंगापुर कॉलोनी स्थित एक सेंटर में दूसरे परीक्षार्थी के नाम पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर हरेराम को दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद एसटीएफ ने सेंटर के बाद मौजूद परीक्षार्थी और सॉल्वर गैंग से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। गैंग की इनोवा गाड़ी भी बरामद की है। एटीएफ ने बिधनू थाने में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कर्मचारी आयोग ने पहली बार एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक परीक्षा अपनी देखरेख में कराई है। एसटीएफ के अफसरों को सूचना मिली थी कि इस परीक्षा में सॉल्वर गैंग सक्रिय है। इसलिए एसटीएफ ने पूरे यूपी में अपना जाल बिछाया। एसटीएफ की स्थानीय इंकाई के प्रभारी घनश्याम यादव को शहर और आसपास के जिलों की जिम्मेदारी सौंपी मिली थी।
विज्ञापन


दोपहर में एसटीएफ टीम ने सटीक सूचना पर बिधनू के गंगापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छापा मारा। वहां दामापुर इनाऊ मलवां, फतेहपुर निवासी गंगाराम के बेटे दीपेश कुमार की जगह परीक्षा दे रहे भोजपुर, बिहार के हरेराम को दबोच लिया। एसटीएफ प्रभारी घनश्याम यादव ने हरेराम से सख्ती से पूछताछ की, तो टूट गया। इसके बाद कालेज के बाहर इनोवा गाड़ी में बैठे परीक्षार्थी दीपेश, सरसौक्टेवा, मंझनपुर कौशांबी निवासी गैंग के सरगना अनुज कुमार पांडेय और इनोवा चालक इलाबाद निवासी अमान अहमद को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद में रहने वाले शिक्षक ने उसे पास कराने का लिया था ठेका

STF caught in Solver gang in assistant teacher exam
पुलिस हिरासत में बरामद की गई कार
दीपेश ने पूछताछ में एसटीएफ अफसरों को बताया कि इलाहाबाद में रहने वाले शिक्षक ओम सहाय ने एलटी ग्रेड परीक्षा में उसे पास कराने का ठेका लिया था। ओम सहाय ने एक लाख रुपये और पहचान पत्र लिया था। नौकरी मिलने पर तीन लाख रुपये और देने की बात तय हुई थी। ओम सहाय ने सॉल्वर का इंतजाम करने का काम अनुज कुमार पांडेय को सौंपा था।

अनुज ने सॉल्वर हरेराम को पैसा देकर दीपेश की जगह परीक्षा देने को तैयार किया। अनुज ने फार्म पर हरेराम का फोटो लगाया और दीपेश की डिटेल भरी थी। इसके बाद दीपेश के नाम का प्रवेश पत्र लेकर हरेराम उसकी जगह परीक्षा दे रहा था। एसटीएफ ने आरोपियों से एक फर्जी आधार कार्ड, छह मोबाइल, चार एटीएम, दो घड़ी, पंद्रह हजार 570 रुपये बरामद किए हैं।  


 

नौबस्ता में भी पकड़ा गया सॉल्वर

STF caught in Solver gang in assistant teacher exam
पुलिस हिरासत में आरोपी
नौबस्ता में भी पकड़ा गया सॉल्वर
बख्तौरी पुरवा, नौबस्ता स्थित चौधरी आरके एडी इंटर कालेज में एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक परीक्षा में सॉल्वर संजीव कुमार मिश्रा पकड़ा गया है। वह पंकज के नाम के अभ्यार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। खास बात की पंकज के हस्ताक्षर करने में गड़बड़ी न हो। इसलिए अपनी जींस पर पंकज से हस्ताक्षर करा लिए थे। एसीएम प्रथम ने संजीव को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। उसके खिलाफ कालेज के प्रबंधक आरके यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।


संजीव ने पुलिस को बताया कि वह बलिया के सरस्तिा इलाके का रहने वाला है। बलिया के आर्ट्स कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। वह बलिया में रहने वाले दोस्त पंकज के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पंकज से उसकी छह महीने पहले दोस्ती हुई थी। तब से पंकज ने उससे कहा था कि वह उसके स्थान पर परीक्षा दे। दोस्ती के नाम पर उसने हां कर दिया था। इसके बाद पंकज ने सहायक अध्यापक परीक्षा का फार्म भरा था। फार्म ने पंकज ने नाम और पता अपना भरा था, फोटो उसका लगाया था। इसी आधार पर बने प्रवेश पत्र के आधार पर वह पंकज की जगह पर परीक्षा दे रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed