फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   STF caught container full of turtles in Kanpur, 1300 turtles recovered

कछुआ तस्करी: इटावा, एटा, मैनपुरी, औरैया आदि जिलों के कई पुलिसकर्मी तस्कर गिरोह के हैं कारखास, कार्रवाई तय

Sun, 07 Feb 2021 12:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Feb 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
STF caught container full of turtles in Kanpur, 1300 turtles recovered
1300 कछुए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
कछुओं की तस्करी पुलिस की मिलीभगत से हो रही है। पुलिसकर्मियों को हर महीने मोटी रकम मिलती है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि इटावा के साथ एटा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद आदि जिलों के एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ की कार्रवाई में पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ साक्ष्य भी मिले हैं जिसकी रिपोर्ट एसटीएफ संबंधित जिलों के एसपी को भेज रही है। एसटीएफ इसके पहले भी गिरोह के सीटू समेत अन्य कई लोगों को कछुआ तस्करी में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


मगर वो जेल से छूटने के बाद फिर तस्करी शुरू कर देते हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों और फरार सरगना के मोबाइल नंबरों की सीडीआर में पुलिसकर्मियों के नंबर मिले हैं। एसटीएफ के मुताबिक जो खेप पकड़ी गई है, वह तकरीबन छह करोड़ रुपये की है। कोलकाता के तस्कर विदेश में इसके करीब डेढ़ से दो गुने दामों पर तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर मालिक व ड्राइवर को एक बार का दो से ढाई लाख रुपये देते हैं। सीओ एसटीएफ के मुताबिक तस्कर कछुओं को बहुत निर्मम तरीके से मारते हैं। सीधे उनकी गर्दन काट देते हैं या जिंदा ही खौलते पानी में डाल देते हैं। बाद में उनको सुखाते हैं। ये सूखे हुए मृत कछुए सबसे महंगे बिकते हैं। इनका इस्तेमाल शक्ति वर्धक दवाएं बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed