{"_id":"5edbab3f8ebc3e90ad29120b","slug":"station-charge-suspended-for-taking-bribe-of-70-thousand-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"70 हजार रुपये घूस लेने में थाना प्रभारी निलंबित, दस हजार रुपये हर माह लेने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 हजार रुपये घूस लेने में थाना प्रभारी निलंबित, दस हजार रुपये हर माह लेने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 06 Jun 2020 08:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
निलंबित एसओ डेरापुर नीरज कुमार यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के डेरापुर में भट्टा संचालक से अवैध वसूली करने व परेशान करने पर डेरापुर थाना प्रभारी को एसपी अनुराग वत्स ने निलंबित कर दिया है। भट्टा संचालक ने उन पर मिट्टी से भरे दो डंपर और जेसीबी छोड़ने के लिए 70 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया था।
यह भी कहा था कि वह ईंट पथाई के लिए मिट्टी ढोने पर दस हजार रुपये हर माह लेते थे। जांच में आरोप सही मिलने पर थाना प्रभारी को निलंबित किया गया। भट्टा संचालक की तहरीर पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई से जिले की पुलिस में हड़कंप है।

रसधान निवासी संजय कुमार गुप्ता का लाड़पुर पैड गांव में ईंट भट्ठा है। 26 मई को संजय ने एसपी अनुराग वत्स को प्रार्थना पत्र देकर डेरापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव की शिकायत की थी। आरोप था कि ईंट पथाई के लिए मिट्टी ढोने पर एसओ दस हजार रुपये हर महीने लेते थे।
इसके बावजूद 23 मई को मिट्टी से भरे दो डंपर व जेसीबी पकड़ कर थाने ले गए। बाद में 70 हजार रुपये लेकर छोड़ा। भट्ठा संचालक ने एसओ पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच एसपी ने एएसपी अनूप कुमार को दी थी। एएसपी ने शुक्रवार शाम जांच रिपोर्ट एसपी को दी।
इसके बाद एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि भट्टा संचालक की तहरीर के अनुसार इंस्पेक्टर नीरज कुमार यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डेरापुर थाने का प्रभार कोरोना सेल प्रभारी शशिभूषण मिश्रा को दिया गया है।