फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   State-of-the-art surgery will be possible in three departments of Hallet.

Kanpur News: हैलट के तीन विभागों में हो सकेंगी अत्याधुनिक सर्जरी

Sun, 11 Jan 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art surgery will be possible in three departments of Hallet.
कानपुर। हैलट के सर्जरी, स्त्री रोग विभाग और मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एडवांस सर्जिकल वर्क स्टेशन से लैस होंगे। साथ ही उर्सला को भी सर्जिकल वर्क स्टेशन से मिलेगा। इससे रोगियों को अत्याधुनिक सर्जरी की सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें शहर के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एडवांस सर्जिकल वर्क स्टेशन की सुविधा अभी एसजीपीजीआई और डॉ. राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

हैलट और उर्सला में एडवांस सर्जिकल वर्क स्टेशन उपलब्ध होने पर कानपुर मंडल के साथ आसपास के 17 जिलों के रोगियों को लाभ मिलने लगेगा। चिकित्सीय सेवाएं उच्चीकृत करने के लिए गठित शासन की 10 सदस्यीय कमेटी सर्जिकल वर्क स्टेशन स्थापित करने को लेकर खाका तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की बैठक में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। शासन की कमेटी में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला भी शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. काला ने बताया कि शासन की मंशा है जहां विशेषज्ञ मौजूद हैं, वहां अत्याधुनिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। मेडिकल कॉलेज के तीन विभागों में वर्क स्टेशन स्थापित किया जाएगा। उर्सला समेत प्रदेश के सभी अस्पतालों में जहां विशेषज्ञ हैं, वहां वर्क स्टेशन स्थापित करने के लिए शासन से कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि एडवांस सर्जिकल वर्क स्टेशन शासन खरीदकर उपलब्ध कराएगा। कमेटी अस्पतालों में उपलब्ध विशेषज्ञों की स्थिति का आकलन करके संस्तुति करेगी। वर्क स्टेशन उच्चीकृत तकनीक वाले विभिन्न उपकरणों से सुसज्जित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग अंगों की सर्जरी के लिए रहेंगे उपकरण
डॉ. काला ने बताया कि स्टेशन में 12 मॉड्यूल्स हैं। इनमें अल्ट्रा हाई डेफिनेशन फोर-के मॉनीटर भी रहेगा। इसके 12 तरह के फंक्शन हैं। अलग-अलग अंग की सर्जरी के लिए उपकरण रहेंगे। शरीर के अंदर की छोटी सी छोटी गांठ को बड़ा करके देखा जा सकेगा। मॉनीटर पर पिक्सल फटेंगे नहीं। इससे सटीक ऑपरेशन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed