फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Startups and investors from across the country will gather at PSIT

Kanpur News: पीएसआईटी में देश भर से जुटेंगे स्टार्टअप और निवेशक

Sun, 22 Feb 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Startups and investors from across the country will gather at PSIT
कानपुर। पीएसआईटी में 24 फरवरी से दो दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव एवं इन्वेस्टर मीट एलेवेट 2के26 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्टार्टअप्स, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों को एक साथ लाकर नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने का मंच प्रदान करता है। इंस्टीट्यूट इस कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है। इसका उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल करेंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष एलेवेट थीम के तहत हो रहे आयोजन के लिए दो सौ से अधिक स्टार्टअप्स ने आवेदन किया, जिनमें से 100 को सहभागिता और प्रदर्शनी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। ये स्टार्टअप्स ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों से आ रहे हैं। विभिन्न डोमेन से जुड़े स्टार्टअप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडटेक, आईओटी, स्मार्ट वेयरेबल, एग्रीटेक, होम ऑटोमेशन और फूडटेक जैसी तकनीकों में काम कर रहे हैं। इनमें 40 से अधिक स्टार्टअप्स एआई आधारित समाधान पर केंद्रित हैं।
विज्ञापन

14 से अधिक निवेशक स्टार्टअप्स के साथ संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव के दौरान स्टार्टअप एक्सपो, पिचिंग सेशन, एक्सपर्ट टॉक्स, नेटवर्किंग इंटरैक्शन और नवाचार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन सत्रों के माध्यम से स्टार्टअप्स को निवेश, मेंटरशिप और इंडस्ट्री-अकादमिक जगत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर आइडिया लैब का उद्घाटन भी होगा और पीएसआईटी में इनक्यूबेटेड 50 स्टार्टअप्स की उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाएगा। चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने इसे संस्थान और कानपुर के लिए गर्व का विषय बताया। ग्रुप डायरेक्टर प्रो. डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि कॉन्क्लेव एक प्रकार से स्टार्टअप महाकुंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed