फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   startup of IIT Kanpur student growing in Delhi

ऐप से बुक कर सकते एसी बस में सीट, आईआईटी कानपुर के पुरा छात्र का स्टार्टअप दिल्ली में छाया

Tue, 02 Apr 2019 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
startup of IIT Kanpur student growing in Delhi
दीपांशु मालवीय
आईआईटी कानपुर के पुरा छात्र दीपांशु मालवीय की स्टार्टअप कंपनी को दिल्ली सरकार ने बस एग्रीगेशन प्लेटफार्म में सबसे बेहतर माना है। दीपांशु ने शटल नामक मोबाइल ऐप बनाया है। इससे दिल्ली और गुरुग्राम में चलने वाली एसी बसों में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन


हाल ही में उनकी कंपनी में कई निवेशकों ने कुल 48.3 करोड़ रुपये की फंडिंग की है। दीपांशु ने आईआईटी कानपुर से वर्ष 2006 में मैटेरियल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। 2015 में उन्होंने अपने साथियों के साथ शटल नाम से एक स्टार्टअप शुरू किया।
विज्ञापन

यह टैक्सी, कार बुक करने की ही तरह था लेकिन इसके जरिये बस में सीट रिजर्व की जा सकती थी। इसके जरिये जिन बसों में सीट रिजर्व होती है, वे सभी जीपीएस से जुड़ी हैं और उसे चलने वाले अनुभवी चालक होते हैं। वर्तमान में दीपांशु का स्टार्टअप बस एग्रीगेशन प्लेटफार्म पर सबसे ऊपर है।

इस कामयाबी पर इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणिंद्र अग्रवाल, सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने दीपांशु को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed