फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Star Mentors May Join Teams in UP T20 League

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में टीमों के साथ जुड़ सकते हैं स्टार मेंटर

Wed, 11 Mar 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Star Mentors May Join Teams in UP T20 League
कानपुर। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग का चौथा सत्र इस वर्ष अगस्त के मध्य में शुरू होने की संभावना है। इस बार लीग के मुकाबले कानपुर स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कराने की तैयारी है। यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इस बार लीग को और अधिक प्रतिस्पर्धी और आकर्षक बनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक फ्रेंचाइजी टीम के साथ एक स्टार मेंटर को जोड़ा जा सकता है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी और क्रिकेट के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए लीग को मिनी आईपीएल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि इसका दायरा प्रदेश के अधिक से अधिक शहरों तक पहुंच सके। दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए डॉ. कपूर ने कहा कि इस बार लीग छह टीमों के साथ ही जारी रहेगी। इसके अलावा, टूर्नामेंट की अवधि 15 दिनों से अधिक करने पर भी विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सोमवार से गुरुवार तक एक-एक मैच और शुक्रवार से रविवार तक डबल हेडर मुकाबले कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन



यूपी टी-20 लीग का पहला सत्र 2023 में ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया था। इसमें काशी रुद्रास ने फाइनल में मेरठ मेवरिक्स को सात विकेट से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद के दो सत्र लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित किए गए। लीग के तीसरे सत्र में काशी रुद्रास ने खिताब फिर अपने नाम किया था। इस बार दर्शकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए मुकाबले कानपुर और लखनऊ दोनों स्टेडियम में करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed