फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Star campaigners' arrows will run in the election battle today, SP National President Akhilesh in Maati and Deputy CM Keshav Prasad Maurya will hold a public meeting in Rasulabad

चुनावी रण में आज चलेंगे स्टार प्रचारकों के तीर, माती में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश तो रसूलाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे जनसभा

Wed, 16 Feb 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Star campaigners' arrows will run in the election battle today, SP National President Akhilesh in Maati and Deputy CM Keshav Prasad Maurya will hold a public meeting in Rasulabad
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को लेकर जिलाध्यक्ष से चर्चा करते सीओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले के चुनावी रण में मंगलवार का दिन दिग्गजों के नाम रहेगा। आज माती में सपा मुखिया अखिलेश यादव और रसूलाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को जिले की चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में माती पहुंचेंगे। माती ओवर ब्रिज के पास खाली मैदान में जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मंच के दाहिने तरफ हेलीपैड बनाया गया है। चारों विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी प्रत्याशियों को दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ अरुण कुमार सिंह ने मंच व आसपास के स्थल का निरीक्षण किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा स्थल पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रसूलाबाद के विषधन रोड पर योगेश्वर राइस मिल परिसर में दोपहर 12 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। जहां से वह रसूलाबाद समेत चारों विधानसभाओं के मतदाताओं को साधेंगे।
मंगलवार को कार्यक्रम स्थल के पास हेलीपैड, मंच, पार्किंग समेत अन्य तैयारियां जोरों पर रही। जिसका रसूलाबाद प्रत्याशी पूनम संखवार, महामंत्री बबलू शुक्ला ने जायजा लिया।
डिप्टी सीएम के साथ कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, इटावा सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया जनसभा को संबोधित करेंगे।

कानपुर झांसी हाईवे पर रूट डायवर्ट
कानपुर झांसी हाईवे किनारे माती में अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर रूट डायवर्ट किया गया है। उरई, झांसी की ओर जाने वाले वाहनों को बारा जोड़ से सिकंदरा भोगनीपुर होकर रवाना किया जाएगा। वहीं भोगनीपुर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को घाटमपुर की तरफ से निकाला जाएगा। ताकि इस रूट में आवागमन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed