{"_id":"66980d6f52dd2a6af101d954","slug":"stamp-duty-evasion-by-hiding-facts-fine-imposed-kanpur-news-c-220-1-akb1002-114942-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तथ्य छिपाकर की स्टांप शुल्क चोरी, लगा अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तथ्य छिपाकर की स्टांप शुल्क चोरी, लगा अर्थदंड
Wed, 17 Jul 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर के अहरौली सेख में तथ्य छिपाकर हाईवे से सटे प्लाट के बैनामा में स्टांप शुल्क चोरी की गई। सहायक आयुक्त स्टांप की कोर्ट ने क्रेता पर 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अब कुल 2, 52, 410 रुपये और 1.5 फीसदी साधारण ब्याज एक माह में जमा करने का आदेश दिया है।
अहरौली सेख स्थित 234.63 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का प्लॉट 16 जुलाई 2016 को मुतैहरापुर के सतपाल ने क्रय किया था। इसमें प्लॉट के हाईवे से सटे होने का तथ्य छिपा लिया गया। उपनिबंधक के स्थलीय निरीक्षण में सामने आया कि पूर्व में इसी प्लॉट से लगे प्लॉट का बैनामा अन्य दर से किया गया है।
दोनों प्लॉटों की चौहद्दी समान है। इससे स्पष्ट है कि एक ही संपत्ति को टुकड़ों में बैनामा कर स्टांप शुल्क चोरी की गई है। स्टांप आयुक्त अशोक कटारिया की कोर्ट में वाद की सुनवाई हुई। कोर्ट ने गुणदोष के आधार पर 25, 250 रुपये स्टांप शुल्क, 2, 160 रुपये निबंधन शुल्क चोरी की पुष्टि की। 25 हजार रुपये क्रेता पर अर्थदंड लगाया। बैनामा की छाया प्रति अवरुद्ध कर दी। एक माह में संपूर्ण धनराशि जमा न करने पर भूराजस्व की भांति वसूली की जाएगी।