फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stale food served in vande bharat express train

ट्रेन-18 का खाना वैन की गर्मी से खराब होने की आशंका, केंद्रीय मंत्री को परोसा गया था खराब खाना

Wed, 12 Jun 2019 03:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
stale food served in vande bharat express train
प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से नई दिल्ली जा रही ट्रेन-18 (वंदे भारत एक्सप्रेस) में रविवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत अन्य यात्रियों को खराब खाना दिए जाने से मचे हड़कंप के बाद आईआरसीटीसी की टीम मंगलवार को जांच करने शहर आई।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के जीजीएम (ग्रुप जनरल मैनेजर) गुरेंद्र सिंह और उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने ट्रेन-18 को खाना आपूर्ति करने वाले होटल लैंडमार्क की कैंटीन में खाने की गुणवत्ता परखी। जांच टीम को गर्मी के कारण वैन में खाना खराब होने की बात समझ में आई है। बता दें होटल से स्टेशन तक खाना वैन से जाता है। 
विज्ञापन

 

अब होटल से स्टेशन तक 15 लाख की रेफ्रीजरेटेड वैन से भेजा जाने लगा खाना

stale food served in vande bharat express train
कानपुर से गुजरती हाईस्पीड ट्रेन 18
आईआरसीटीसी के अफसरों ने होटल लैंडमार्क पहुंचकर खाना बनाने का तरीका, उसमें इस्तेमाल की जाने वाली खाद्य सामग्री को देखा। हालांकि इतनी गर्मी में खाना तैयार करने के बाद उसे साधारण वैन से सेंट्रल स्टेशन भेजने पर नाराजगी जताई।

टीम ने तत्काल प्रभाव से रेफ्रीजरेटेड वैन से खाना स्टेशन भेजने के निर्देश दिए। मंगलवार को रेफ्रीजरेटेड वैन से ही खाना सेंट्रल स्टेशन पहुंचाया गया। जांच के बाद यह टीम शाम को ट्रेन-18 से र्नई दिल्ली रवाना हो गई। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा रेफ्रीजरेटेड वैन से होटल से स्टेशन तक ट्रेन-18 का खाना भिजवाने के निर्देश लाइसेंसी (होटल संचालक) को दिया गया है। टीम के दिल्ली पहुुंचकर रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed