फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Staff nurse going on duty in Jalaun kidnapped and accused of misdeed

नर्स से बर्बरता: महिलाओं और युवकों ने रोका... झाड़ियों में ले गए, दुष्कर्म के बाद किया रूह कंपाने वाला काम

Fri, 29 Nov 2024 02:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उरई (जालौन)
संवाद न्यूज एजेंसी, उरई (जालौन) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Nov 2024 02:21 PM IST
सार

UP News Today: महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल व नकदी लेकर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला से जानकारी ली

विज्ञापन
Staff nurse going on duty in Jalaun kidnapped and accused of misdeed
नर्स से मारपीट के बाद दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही स्टॉफ नर्स को दो महिलाओं व दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे झाड़ियों में ले गए। जहां उसे बंधक बनाकर मारपीट कर दुष्कर्म किया। स्टॉफ नर्स का आरोप है कि उसकी नकदी, मोबाइल भी आरोपियों ने छीन लिया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर उक्त लोग उसके अंदरुनी अंग में मिर्ची डालकर भाग गए।

विज्ञापन

कानपुर देहात के मूसा नगर थाना क्षेत्र की एक महिला चुर्खी थाना क्षेत्र के एक पीएचसी में स्टॉफ नर्स हैं। गुरुवार सुबह वह स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकली थीं। तभी थाना क्षेत्र के मुसमरिया मोड़ के पास दो महिलाओं व दो पुरुषों ने उन्हें रोका और स्कूटी से गिराकर झाड़ियों में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए चीखने-चिल्लाने पर उसके अंदरुनी अंग में मिर्ची डाल दी। महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल व नकदी लेकर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला से जानकारी ली और उसे अस्पताल पहुंचाया।
 

विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि पीएचसी के पास रहने वाली महिला नर्स पर अपने पति के साथ संबंध पर शक करती है। इसे लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था और महिला ने नर्स को देख लेने की धमकी दी थी। इसी का बदला लेने के लिए घटना अंजाम दी है।

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। महिलाओं के बीच मारपीट की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed