फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   St. Francis champion in boys basketball category, Kumari Udyan champion in girls

Kanpur News: बास्केटबॉल के बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस, बालिका में कुमारी उद्यान चैंपियन

Thu, 14 Aug 2025 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
St. Francis champion in boys basketball category, Kumari Udyan champion in girls
बर्रा-2 स्थित पूर्णचंद्र विद्या निकेतन में अंतर पब्लिक स्कूल आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता के - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। 69वीं जनपदीय विद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता अशोकनगर स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज में बुधवार को हुई। इसमें 10 से अधिक स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स और बालिका वर्ग में कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज चैंपियन बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता टीमों को जनपदीय क्रीड़ा संघ के सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रिंसिपल फादर राजेश साइमन, प्रमोद कुमार, आशीष शुभरा, संदीप धर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, वासुदेव त्रिपाठी, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बालिका अंडर-14 वर्ग में कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज विजेता और सेठ मोतीलाल खेड़िया उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज विजेता और एसएनसेन इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग में कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज विजेता और सेठ मोतीलाल खेड़िया उपविजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक अंडर-14 वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उपविजेता बना। अंडर-17 वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज विजेता और बीएनएसडी इंटर कॉलेज उपविजेता बना। अंडर-19 वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उपविजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed