फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SSO then beaten to cut power

बिजली काटी तो एसएसओ को पीटा

Sun, 15 May 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 15 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
SSO then beaten to cut power
अंबेडकरनगर में विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा इस नए विद्युत उपकेंद्र का लाभ। - फोटो : अमर उजाला

गुजैनी सबस्टेशन का फीडर चालू करने से मना करने पर एसएसओ जियालाल को गुजैनी पुलिस चौकी में तैनात सिपाही दुर्गेश सिंह ने तमाचे जड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। एसएसओ ने एसडीओ को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


शनिवार को जरौली में बिजली के खंभे बदले जाने का काम होना था। इसकी वजह से बर्रा-8 स्थित गुजैनी सबस्टेशन का फीडर बंद किया गया था। इससे गुजैनी समेत कई कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन


एसएसओ जियालाल ने बताया कि दोपहर में गुजैनी पुलिस चौकी में तैनात सिपाही दुर्गेश सिंह सबस्टेशन आया और बिजली न आने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगा। बोला, सब लोग गर्मी में परेशान हैं और तुम लोग बैठे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बताया गया कि फीडर चालू होगा तो कई कर्मचारियों की जान खतरे में पड़ जाएगी लेकिन वह फीडर चालू करने की जिद पर अड़ा रहा। इनकार करने पर जियालाल के साथ मारपीट की। जियालाल ने एसडीओ अनुपम श्रीवास्तव समेत विभाग के आला अफसरों को जानकारी दी लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीओ ने तो सबस्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देने से मना कर दिया। उधर, बर्रा एसओ तुलसीराम पांडेय ने बताया कि अभी तक एसएसओ ने कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed