{"_id":"f3dd61355afe8e10505af6751cce84a5","slug":"spirit-join-start-your-employment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आत्मा’ से जुड़ें, अपना रोजगार शुरू करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आत्मा’ से जुड़ें, अपना रोजगार शुरू करें
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो कृषक महिलाएं किचन गार्डनिंग, जैविक उत्पादन जैसे अन्य छोटे छोटे रोजगार शुरू करना चाहती हैं वे ब्लाक स्तर पर कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के अधिकारियों से मिलें और फूड सिक्योरिटी ग्रुप के तहत 10 हजार रुपये सीडमनी व रिवाल्विंग फंड लेकर दो सालों तक बिना ब्याज दिए अपना काम शुरू करें।
विज्ञापन
इसके लिए 10 से अधिक और 20 से कम महिलाओं का एक ग्रुप बनाना होगा। यह जानकारी सीएसए के स्टेडियम ग्राउंड में मंगलवार से चल रहे तीन दिवसीय एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में बुधवार को दी गई।
विज्ञापन
मेले में आयोजित संगोष्ठी में उप परियोजना निदेशक एसए पांडेय ने सिक्योरिटी ग्रुप के अलावा किसानों को ‘फार्म स्कूल’ चलाने की जानकारी भी दी। निदेशक के अनुसार यह योजना उन सभी उन्नत किसानों के लिए है जो बेहतर तकनीकी से अच्छी फसल पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसान को खेत में स्कूल खोल कर 25 अन्य किसानों को तकनीक के उपयोग के बारे दिखाना, बताना, समझाना और सिखाना पड़ता है। शहर के आसपास 20 किसान स्कूल खोल चुके हैं।
उधर, उप कृषि निदेशक वीके सिंह ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जादूगर गोगा ने हैरतअंगेज प्रदर्शन। कृषि विभाग के विजय कुमार और एसपी गुप्ता भी मौजूद रहे।
उधर, मेले में लगे तमाम प्राइवेट कंपनियों व विभागीय स्टाॅलों में ट्रैक्टर, दवा छिड़काव की प्रेशर मशीन, सब्जियों, फूल और फल के बीज, फल सब्जी काटने की मशीन, अचार, रेशम के कीड़ों के स्टॉल पर भीड़ रही।
कृषि विभाग से मनोज शुक्ला का बताया गुरुवार को मेले के समापन कमिश्नर इफ्तिखारुद्दीन करेंगे। गायक संतोष अपने गीतों से किसानों को कृषि तकनीक बताएंगे।
फसलों में नमी बनाए रखें
सीएसए के वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉ. अनिल सिंह और डॉ. आईएन शुक्ला ने बदलते मौसम में सब्जियों और खेतों में नमी बनाए रखने और फसल को मौसमी कीड़ों से बचाने की जानकारी दी। मसाला विज्ञानी डॉ. संजीव सचान ने धनिया, मेथी, सौंफ, कलौंजी और अजवाइन मसालों की खेती सुरक्षित रखने के बारे में बताया। डॉ. प्रिया वशिष्ठ ने महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी।