फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Shuddh Hi Shubh Hai campaign Food Department conducted raid on online stores team collected 15 samples

कानपुर: ‘शुद्ध ही शुभ है अभियान’, ऑनलाइन स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, टीम ने भरे 15 नमूने, भेजे गए लैब

Fri, 16 Oct 2026 10:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 10:42 AM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर 14 और 15 अक्टूबर को चलाए गए शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत कानपुर में बिग बास्केट, ब्लिंकिट, जेप्टो, इंस्टामार्ट, अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत 12 ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के स्टोर व वेयरहाउस पर औचक छापेमारी की गई।

विज्ञापन
Kanpur Shuddh Hi Shubh Hai campaign Food Department conducted raid on online stores team collected 15 samples
जांच करते खाद्य अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

त्योहारों में व्रत के सामान की ऑनलाइन खरीदारी करने वाले सावधान रहें। खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के स्टोर और वेयरहाउस पर छापा मारा तो, भंडारण से लेकर साफ-सफाई तक में खामियां मिलीं। कहीं जंग लगे रैक तो कहीं खाद्य-अखाद्य समान साथ मिला। बिग बास्केट, ब्लिंकिट, जेप्टो, इंस्टामार्ट, अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन

संदेह के आधार पर कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, मूंगफली, छुहारा और शहद समेत खाद्य पदार्थों के 15 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर 14 और 15 अक्तूबर को चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित स्टोर और वेयरहाउस की जांच की। निरीक्षण में कुछ प्रतिष्ठानों पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं मिले।

विज्ञापन
Trending Videos

संबंधित प्रतिष्ठानों को जारी किए गए हैं नोटिस
पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड का अभाव भी सामने आया। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों का रखरखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। कहीं परिसर के टाइल्स टूटे थे, तो कहीं भंडारण रैक में जंग लगी थी। साफ-सफाई में कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में हुई जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनकी स्थित बिग बास्केट, किदवईनगर में इंस्टामार्ट, लाजपतनगर में ब्लिंकिट, स्वरूपनगर और नवाबगंज में जेप्टो, लालबंगला के हरजेंद्र नगर में ब्लिंकिट, जाजमऊ में जेप्टो और फ्लिपकार्ट, काकादेव में इंस्टामार्ट, जूही में अमेजन और आरआर विजन वेंचर तथा गांधीनगर में ब्लिंक कॉमर्स में जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed