{"_id":"67ba21ba3a8d3fff350e605c","slug":"speeding-car-hits-three-bikes-five-injured-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1014272-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में आईआईटी कैंपस में शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। बाद में कार चालक ने आईआईटी कैंपस की बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
कल्याणपुर के नानकारी निवासी मजदूर श्यामू रात में पत्नी पूजा के साथ दो महीने की गर्भवती भांजी खुशी का अल्ट्रासाउंड करने के लिए बाइक से कल्याणपुर गए थे। लौटते समय नानकारी क्रॉसिंग से होते हुए घर जा रहे थे। आईआईटी कैंपस के अंदर एयर स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और चालक स्टेयरिंग नहीं संभाल सका। उसने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
इसके बाद चंदेल गेट के पास एक डिलीवरी बॉय और एक अन्य बाइक सवार को भी कार चालक ने टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में कार चालक ने आईआईटी कैंपस की बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।