फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Speed havoc in Kanpur, Young man was lying on the road, a rich man crushed him with a car, police said arrest

कानपुर में रफ्तार का कहर: सड़क पर लेटा था युवक, रईसजादे ने कार से रौंदा, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

Wed, 06 Sep 2023 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Sep 2023 11:18 AM IST
सार

Kanpur News: गोविंदनगर थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उद्योगपति कार मालिक को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Speed havoc in Kanpur, Young man was lying on the road, a rich man crushed him with a car, police said arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर में एक रईसजादे ने सड़क पर लेटे व्यक्ति को कार से रौंद दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कार गोविंदनगर के एक उद्यमी की बताई जा रही है। इसे चला कौन रहा था, इसकी छानबीन की जा रही है। बर्रा-7 कच्ची बस्ती की रहने वाली माया देवी ने बताया कि उनके पति मोहन कूड़ा बीनने का काम करते हैं। एक सितंबर को लवली वाटिका वाली गली का रास्ता दूसरी ओर बंद था।
विज्ञापन

इसलिए वह सड़क पर लेट गए। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। वारदात के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। मौके पर मौजूद पान की दुकान चलाने वाले उमेश चौरसिया ने गाड़ी का नंबर नोट कर गोविंदनगर थाने में सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद मोहन को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। गोविंदनगर थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed