फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   speed governor will control the speed of tankers and dumpers

अब तेज गति से नहीं दौड़ पाएंगे टैंकर व डंपर, ये रही वजह

Tue, 08 Aug 2017 07:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
speed governor will control the speed of tankers and dumpers
डेमो
सरकार की समीक्षा में सड़क हादसों में बढ़ोतरी का कारण वाहनों की अनियंत्रित स्पीड सामने आई है। हादसों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने स्पीड नियंत्रित करने का फैसला लिया है। अब स्कूली वाहनों की तर्ज पर भारी वाहनों में भी स्पीड गर्वनर डिवाइस लगाई जाएगी। परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ को स्पीड गर्वनर लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना डिवाइस के वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के साथ ही जिले की सड़कें हर दिन हादसों की गवाह बन रही हैं। वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए हाल ही के महीनों में परिवहन विभाग ने सर्वे कराया। सर्वे में हादसों का मुख्य कारण भारी वाहनों की तेज रफ्तार निकलकर सामने आई है। इसके अलावा खस्ताहाल सड़कें व यातायात नियमों का उल्लंघन भी हादसों का कारण बनता है। सर्वे रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की तर्ज पर टैंकर व डंपर के अलावा अन्य भारी वाहनों में स्पीड गर्वनर डिवाइस लगाने का फैसला लिया है। परिवहन आयुक्त पी. गुरुप्रसाद ने आरटीओ व एआरटीओ को अभियान चलाकर भारी वाहनों में स्पीड गर्वनर लगवाने के निर्देश जारी किए हैं। फिटनेस प्रमाण पत्र तभी जारी होगा जब वाहन स्पीड गर्वनर डिवाइस से लैस होगा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन ने काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


क्या है स्पीड गर्वनर
स्पीड गवर्नर डिवाइस वाहन के एक्सीलेटर में लगाई जाती है। इसके बाद वाहन तय से अधिक की रफ्तार नहीं भर सकता। रजिस्टर्ड कंपनी स्पीड गर्वनर लगाकर प्रमाण पत्र जारी करती है। इसे वाहन मालिक को परिवहन विभाग कार्यालय में जमा करना होता है। इसके बाद वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के पहले स्पीड गर्वनर वाहन में लगा है कि नहीं इसकी जांच होती। स्पीड गर्वनर होने पर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली वाहनों की गति 40 किमी प्रति घंटा
सड़क हादसों में अंकुश लगाने के लिए टैंकर व डंपर समेत अन्य भारी वाहनों में स्पीड गर्वनर डिवाइस लगाई जाएगी। अभी तक यह डिवाइस स्कूली वाहनों में खास तौर पर प्रयोग की जा रही थी। स्कूली वाहनों की स्पीड 40 किमी प्रति घंटा तय की गई है। भारी वाहनों की स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा तय की जाएगी। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चेकिंग अभियान की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सड़कों पर अभियान चलाकर भारी वाहनों में स्पीड गर्वनर डिवाइस लगाई जाएगी। -एके पांडेय प्रभारी एआरटीओ प्रशासन 

- सड़क हादसों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने उठाया यह कदम
- स्कूली वाहनों की तर्ज पर भारी वाहनों में लगेगी डिवाइस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed