{"_id":"5859574b4f1c1b1b64e39ef1","slug":"special-train-kanpur-to-mumbai-20-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से 20 दिनों तक मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से 20 दिनों तक मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
25 दिसंबर से 15 जनवरी तक हर सप्ताह चलेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के लिए तीन नियमित ट्रेनें चलाने के बाद रेलवे ने लखनऊ से मुंबई के बीच 20 दिनों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन लखनऊ से हर रविवार और मुंबई के लोकमान्य तिलक से हर शनिवार को चलेगी। मुंबई के लिए वीआईपी यात्रियों की वेटिंग लिस्ट ज्यादा होने की वजह से इस ट्रेन को चलाया गया है। इसके सभी 18 कोच एसी के होंगे। इसमें पेंट्रीकार की व्यवस्था है।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (02107) से 24 दिसंबर शनिवार को दोपहर 2:20 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 11:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 20 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 1:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 25 दिसंबर को लखनऊ से ट्रेन (02108) शाम 4:20 बजे छूटेगी। शाम 5:55 बजे कानपुर पहुंचेगी और दस मिनट के ठहराव के बाद दूसरे दिन शाम 5:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस गाड़ी में एक-एक कोच एसी फर्स्ट और एसी चेयरकार, चार कोच एसी-सेकेंड और 11 कोच एसी-3 होंगे।