फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   special train for soldier stop in auraiya

सेना के जवानों को लेकर जा रही स्पेशल ट्रेन को चालक ने अचानक रोका, वजह कर देगी आपको हैरान

Tue, 26 Mar 2019 11:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
special train for soldier stop in auraiya
सेना का सामन लेकर जाती स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से इटावा की ओर जा रही स्पेशल मिलिट्री ट्रेन में लदी गाड़ियों के तिरपाल उड़ कर ओएचई लाइन में टकराने लगे। इससे ट्रेन के चालक ने फफूंद रेलवे स्टेशन की मेन लाइन पर इसको खड़ा कर दिया और कंट्रोलर को सूचना दी।
विज्ञापन


ट्रेन में सवार जवानों ने तिरपालों को दोबारा ठीक से बांधा और ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 20 मिनट तक मेन लाइन पर खड़ी रही। मंगलवार को कानपुर से इटावा की ओर जा रही मिलिट्री की स्पेशल ट्रेन में लदी गाड़ियों के तिरपाल अचानक ओएचई लाइन से टकराने लगे।
विज्ञापन


 

जब एचटी लाइन में फंस गई ये चीज

चालक ने ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन के मेन लाइन पर रोक दिया। कंट्रोलर को सूचित किया। ट्रेन रुकते देख स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारी व जीआरपी ने मामले की जानकारी की। ट्रेन में सवार सेना के जवानों ने उड़ रहे तिरपालों को दोबारा से कसकर सही किया।

इसमें एक घंटे से अधिक का समय लग गया। बाद में ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान इटावा की ओर जाने वाली ट्रेनों को दूसरी लाइन से गुजारा गया। इस संबंध में फफूंद रेलवे स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि मिलिट्री की ट्रेन के तिरपाल ओएचई में टकरा रहे थे। तिरपालों को दोबारा बंधवाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed