फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special train for Mumbai-Indore-Patna on holi

मुंबई-इंदौर-पटना के लिए स्पेशल ट्रेन, होली के मद्देनजर चलाई गईं दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Fri, 06 Mar 2020 10:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Mar 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Special train for Mumbai-Indore-Patna on holi
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
होली पर कानपुर आने और यहां से वापसी के लिए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह ट्रेनें गोरखपुर से मुंबई और इंदौर से पटना के बीच वाया कानपुर सेंट्रल होकर चलेंगी। ट्रेन नंबर 02597 गोरखपुर शुक्रवार के दिन छह मार्च और 13 मार्च को सुबह आठ बजे चलेगी।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल दोपहर 2:30 बजे आएगी और 2:35 बजे छूटेगी। भोपाल होते हुए ट्रेेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर दूसरे दिन दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02598 मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन से सात मार्च और 14 मार्च को दोपहर 2:10 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 12:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और दोपहर एक बजे छूटेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर यह ट्रेन रात आठ बजे पहुंचेगी। ट्रेन का स्टापेज खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, उरई, झांसी, बीना, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, दादर स्टेशन है। इसमें छह जनरल, आठ स्लीपर, एसी द्वितीय श्रेणी का एक, एसी तृतीय श्रेणी के तीन कोच होंगे।

ट्रेन नंबर 09307 इंदौर से छह मार्च को रात 11:30 बजे चलकर कानपुर दूसरे दिन दोपहर 1:20 बजे आएगी और 1:30 बजे छूटेगी। पटना यह ट्रेन देर रात 2:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 09308 सात मार्च को पटना से सुबह 5:50 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल रात 9:30 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट बाद छूटेगी।

इंदौर यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन देवास, उज्जैन, विदिशा, बीना, झांसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना में रुकेगी। इसमें तीन जनरल, 10 स्लीपर, एक एसी सेकेंड और छह एसी थर्ड श्रेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed