फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special train for Ajmer Urs and Gandhidham on Holi

अजमेर उर्स और होली पर गांधीधाम के लिए स्पेशल ट्रेन, आप करना चाहते हैं सफर तो पढ़ेें ये खबर

Thu, 20 Feb 2020 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Feb 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Special train for Ajmer Urs and Gandhidham on Holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मद्देनजर रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाई है। इसमें जायरीन रिजर्वेशन कराकर सीट पा सकते हैं। यह ट्रेन एक फेरा ही लेगी। ट्रेन नंबर 05285 बरौनी से 24 फरवरी को सुबह साढ़े छह बजे चलेगी। तड़के तीन बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी।
विज्ञापन


अजमेर अगले दिन शाम सवा पांच बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05286 तीन मार्च को अजमेर से सुबह साढ़े सात बजे चलेगी। कानपुर रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। 9:35 बजे छूटेगी। अगले दिन शाम चार बजे बरौनी पहुंचेगी। इस ट्रेन में पांच जनरल, 14 स्लीपर, तीन कोच एसी सेकेंड और एसी थर्ड श्रेणी के जुड़े होंगे।
विज्ञापन


यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, फेफना, रसड़ा, इंदारा, मऊ, मोेहम्मदाबाद, आजमगढ़, सरायमीर, खोरसाना रोड, शाहगंज, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, फुलेरा, किशनगंज, मदार और अजमेर में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

होली पर रेलवे ने गुजरात के गांधीधाम से बिहार के भागलपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन एक फेरा लेगी। इस ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं। ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम से छह मार्च को शाम 5:40 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन रात 11:25 बजे पहुंचेगी।

आठ मार्च को रात सवा आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 06452 भागलपुर से नौ मार्च को सुबह साढ़े छह बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल देर रात 1:40 बजे पहुंचेगी। 10 मिनट बाद छूटेगी और 11 मार्च को सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी थर्ड श्रेणी के तीन, एसी सेकेंड क्लास का एक, स्लीपर कोच 10 और जनरल कोच चार होंगे।

इस ट्रेन का स्टापेज गांधीधाम के आगे भचऊ, समाखिआली, धरंगधरा, अहमदाबाद, नाडियाड, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, अचनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसरांय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed