{"_id":"5b7bd85a42c792463f793c12","slug":"special-story-on-raksha-bandhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन 2018: इस बार पड़ रहा विशेष संयोग, शुभ मुहूर्त में बांधे रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन 2018: इस बार पड़ रहा विशेष संयोग, शुभ मुहूर्त में बांधे रक्षा सूत्र
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व 26 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन धारण किया हुआ रक्षा सूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक माना जाता है। वर्ष में एक बार इसे धारण करने से मनुष्य वर्ष भर निरोगी रहता है। चूंकि यह पर्व रविवार पूर्णिमा को पड़ रहा है। इसलिए रविवार के दिन ब्राहमणों को दान देने वाला मनुष्य 100 वर्ष तक निरोगी रहता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. संजय श्रीवास्तव बता रहे हैं रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त के बारे में...
डेमो पिक
रक्षाबंधन के दिन रविवार को ब्राहमण को सम्मान पूर्वक घर पर बुलाकर चंदन का टीका करने, वस्त्र आदि का दान करने और भोजन करने से सभी दुखों का नाश होता है।
वैसे तो राखी बांधने के लिए पूरा दिन ही शुभ है लेकिन शाम साढ़े चार बजे से 6 बजे तक राहू काल पड़ रहा है। राहू काल में रक्षा सूत्र न बांधे।
वैसे तो राखी बांधने के लिए पूरा दिन ही शुभ है लेकिन शाम साढ़े चार बजे से 6 बजे तक राहू काल पड़ रहा है। राहू काल में रक्षा सूत्र न बांधे।
डेमो पिक
देवता और राक्षसों के समुद्र मंथन में युद्ध के दौरान इंद्र की पत्नी इंद्राणी ने इंद्र को रक्षा सूत्र सावन मास की पूर्णिमा को बांधा था। तब से यह रक्षा सूत्र बहन अपने भाई को बांधती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी जानें
डेमो पिक
- रक्षा सूत्र के साथ-साथ दूर्वा, चावल, रोली चंदन आदि का भी प्रयोग करना चाहिए।
- महाराष्ट्र में इस त्योहार को नारियल पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं।
- महाराष्ट्र में इस त्योहार को नारियल पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
- इस दिन बहन भाइयों को रक्षा सूत्र के साथ-साथ नारियल भी भेंट करती हैं।
- पूरे सावन माह व्रत रखने वाले लोग इस दिन उद्यापन कर सकते हैं।
- पूरे सावन माह व्रत रखने वाले लोग इस दिन उद्यापन कर सकते हैं।