फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special Secretary Health Arindam Bhattacharya in city

‘कैंसर रोगियों का डोर टू डोर इलाज’

Tue, 24 Feb 2015 03:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 03:30 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary Health Arindam Bhattacharya in city
कैंसर रोगियों का इलाज डोर टू डोर हो इसके लिए जेके कैंसर हॉस्पिटल को एंबुलेंस दी जाएगी। नई कोबाल्ट मशीन आएगी और लीनियर एसीलरेटर मशीन को दोबारा शुरू किया जाएगा। हॉस्पिटल को अपग्रेड किया जाएगा। ये बातें सोमवार को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरिंदम भट्टाचार्या ने कहीं।
विज्ञापन


वे जेके कैंसर संस्थान में निरीक्षण को पहुंचे थे। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में जेके कैंसर संस्थान को लेकर पीआईएल पर 10 मार्च को सुनवाई होनी है। जैसे-जैसे वक्त करीब आ रहा है, अधिकारियों की भागदौड़ तेज हो गई है। कुछ दिन पहले डीजीएमई डॉ. वीएन त्रिपाठी ने जेके कैंसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सोमवार को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. भट्टाचार्य अचानक जेके कैंसर संस्थान पहुंचे। उन्होंने डायरेक्टर डॉ. एमपी मिश्र के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। डॉ. भट्टाचार्य ने कहा कि संस्थान में खराब पड़ी लीनियर एसीलरेटर मशीन ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे ठीक कराने में 1.04 करोड़ रुपये का खर्च है। कहा कि जेके कैंसर में सुपर स्पेशिएलिटी सुविधाएं देने की कोशिश की जाएगी। डायरेक्टर से जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा है। ऐसे कैंसर पीड़ित जो अस्पताल नहीं आ पाते उनका घर पर ही इलाज हो इसके लिए जल्द ही एक एंबुलेंस जेके कैंसर संस्थान को देने का आश्वासन दिया है। यह


एंबुलेंस मरीजों के घर जाएगी। एंबुलेंस की सुविधा लेने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर से कंडम घोषित हो चुकी कोबाल्ट मशीन के रेडियोधर्मी तत्व के निस्तारण को 16 लाख रुपये देने को कहा है। कहा कि संस्थान में नई कोबाल्ट मशीन लगाई जाएगी। ओपीडी में चैंबर बनाने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed