फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special festivals of Nagavanshi start from today in Chitrakoot

धर्मनगरी चित्रकूट में लगा नागवंशियों का मेला, यहां गधों की बिक्री का इतिहास कर देगा हैरान

Thu, 08 Nov 2018 11:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Nov 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Special festivals of Nagavanshi start from today in Chitrakoot
चित्रकूट - फोटो : demo

राजकुमार राम को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम बनाने वाली भूमि.. चित्रकूट। लेकिन चित्रकूट का परिचय कुल इतना नहीं है। चित्रकूट तो देश की उस विविध संस्कृति का उन्नायक और पोषक है जो  न केवल सर्व धर्म समभाव को दर्शाती है बल्कि वैदिक धर्म की तीन धाराओं शैव, शाक्त और वैष्णव परम्परा की युगों से ध्वज वाहक है, तभी तो यहां सीता-राम के स्वरों के साथ जय गोपालजी व ओम नमः शिवाय और जय माता के उद्घोष आम हैं। विश्व में यही एक पावन धाम है जहां पर सभी देवी या देवताओं को इस तरह का आदर मिलता है।

विज्ञापन


कृष्ण भक्ति की वास्तविकता
दीपावली के पर्व के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के साथ बुन्देलखण्ड के गांव-गांव से युवा यहां आते हैं। पवित्र मन्दाकिनी में स्नान कर मंदिरों में जाकर मौन-व्रत लेकर गायों को चराने का संकल्प लेते हैं। वैसे तो यह आराधना अहीर (यादव) जाति की मानी जाती है, पर सभी जातियों द्वारा पशु पालन करने के कारण यह आराधना अब आम है। इसके बारे में एक कथा देश-विदेश में दिवारी का नाम कर रहे रमेश पाल बताते हैं, एक बार श्री कृष्ण व ग्वालों की गायें चरते-चरते दूर चली गई, गायों के न मिलने पर सभी उदास हो गए। तब श्री कृष्ण सहित सभी ने यह उपासना की और गाये मिल गयी।

विज्ञापन

क्या है मौनिया व्रत

Special festivals of Nagavanshi start from today in Chitrakoot
चित्रकूट

गो पालन करने वालो को ग्वाला कहते हैं। मौनिया व्रत की परंपरा कृष्ण से जुड़ी है। इसमें गाय को मौन होकर केवल मोरपंख की सहायता से चराया जाता है। एक समय भोजन करने के साथ नंगे पैर रहा जाता है। केवल गोसेवा की जाती है, अतिरिक्त कोई कार्य नहीं।

कापालिकों की साधना
चित्रकूट के परिक्षेत्र में महाराज अत्रि और मां अनुसुइया के पहले पुत्र दत्रात्रेय भगवान शंकरजी के ही प्रतिरूप थे। शैव सम्प्रदाय में इन्हें प्रथम आचार्य माना जाता है। स्वामी मछन्दरनाथ से लेकर योगी गोरखनाथ आदि इसी परंपरा के संत हैं। दिवाली की महानिशा में अनुसुइया आश्रम से लेकर स्फटिक शिला के महाश्मशान तक हजारों कपालिक साधनाएं करते दिखाई देते हैं।

चित्रकूट में शक्ति की आराधना क्यो

Special festivals of Nagavanshi start from today in Chitrakoot
चित्रकूट

पौराणिक कथा है कि राजा दक्ष की पुत्री सती का हवन कुंड से लेकर मृत शरीर लेकर जब महादेव पूरे ब्रम्हांड पर भ्रमण कर रहे थे, तो श्रीहरि विष्णु ने उन्हें काटने के लिए सुदर्शन चक्र को भेजा। चक्र से काटे गए अंग जहां गिरे तुरन्त पाषाण में परिवर्तित हो गए। ये 51 शक्तिपीठ बने। भारत मे 34, नेपाल, पाकिस्तान, बंग्लादेश में अन्य है। चित्रकूट में उनका दायां वक्ष (स्तन) गिरा था। आज भी यह परिक्रमा मार्ग पर चक्र तीर्थ पर सुदर्शन चक्र के साथ विद्यमान है। शक्ति आराधना के इस स्थल पर माँ मोक्षदा की आराधना होती है। वैसे माँ सीता जी ने यहाँ पर माँ दुर्गा व श्री राम ने वनदेवी की आराधना की थी।

विज्ञापन

गधा मेला का भी है आकर्षण

Special festivals of Nagavanshi start from today in Chitrakoot
चित्रकूट
बिहार के सोनपुर मेले के बाद देश के सबसे बड़े गधा मेले के रूप में चित्रकूट के नयागांव क्षेत्र में मेला चल रहा है। वैसे तो इसका कोई लिखित इतिहास नही है,पर स्थानीय आयोजक इसे सैकड़ों साल पुराना बताते हैं। पांच साल पहले यहां पर एक गधा 3 लाख का बिका था।

देश भर से आए नागवंशीय
चित्रकूट के जंगलों में औषधियों की भरमार है, सदियों से दीपावली की रात में यहां पर नागवंशीय जड़ियों को अभिमंत्रित कर उनका उपयोग करने के लिए आते रहे हैं। दो दिन पूर्व से चित्रकूट में आकर ये लोग डेरा डाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed