फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sparsh received the Rashmi Gurnani Award, and Saubhagya and Aparya received the Sneha Chaurasia Award.

Kanpur News: स्पर्श को रश्मि गुरनानी और सौभाग्या व अपार्या को मिला स्नेहा चौरसिया पुरस्कार

Mon, 15 Dec 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sparsh received the Rashmi Gurnani Award, and Saubhagya and Aparya received the Sneha Chaurasia Award.
शीलिंग हाउस स्कूल के वार्षिक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : संस्थान
कानपुर। शीलिंग हाउस स्कूल के वार्षिक समारोह एक्ला-2025 कल्चरल एक्सट्रावैगैनजा में दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसमें स्पर्श सक्सेना को रश्मि गुरनानी पुरस्कार तथा खेल व नृत्य के लिए सौभाग्या और अपार्या शर्मा को स्नेहा चौरसिया पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ चेयरमैन परवेज एफ रुस्तमजी, वाइस चेयरमैन एसके धवन, सचिव एमएल शुक्ला, प्रधानाचार्य वनिता मल्होत्रा, उप प्रधानाचार्य अलका माली ने किया। यहां विद्यालय के 67 वर्ष की गरिमा को दर्शाते हुए प्रतीक चिह्न का अनावरण किया गया। शिक्षा, खेल, कला, साहित्य क्षेत्र में परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इसमें राष्ट्रीय स्पेल-बी प्रतियोगिता में प्रथम रहीं तनिष्का के अलावा ईशान्वी रस्तोगी, सात्विक भट्ट, अमीशी वर्मा, देवश्री त्रिपाठी, हर्षित भुरारिया, सौम्या राठी, ओपल राकेश तथा ओजस सिंह शामिल रहे। इसके अलावा शिक्षिका विभा पांडेय तथा मोहिनी चावला को भी सम्मानित किया गया। दूसरे दिन ट्राई एवरीथिंग गीत, राम योग, नाटक इतिहास के पन्नों से, वॉव इंडिया, हैप्पी न्यू ईयर गीत ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed