फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sparrow's Nest to make CM respect PAO

गौरैया के घोसले बनाओ सीएम से सम्मान पाओ

Fri, 12 Feb 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sparrow's Nest to make CM respect PAO

गौरैया के ज्यादा से ज्यादा घोसले बनाकर उन्हें संरक्षण देने वाले बच्चे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 20 मार्च को गौरैया दिवस पर सम्मानित होंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में गुरुवार को किदवई नगर वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में हुई गोष्ठी में 30 स्कूलों के 300 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें गौरैया संरक्षण व संवर्धन पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त नरेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से गौरैया बचाओ अभियान के तहत जागरूकता फैलाई जा रही है। इसके तहत प्रकृति से प्रेम करने वाले सातवीं से 11वीं तक के 10 छात्र-छात्राओं, पांच स्कूल और इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले एक अध्यापक की टीम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जू निदेशक दीपक कुमार ने बताया अब तक 300 बच्चों को घोसले दिए हैं और 7 मार्च तक जिन घोसलों में गौरैया होंगी, उनका चयन होगा। दूसरे चरण का चयन 18 मार्च को होगा। डीएफओ रामकुमार ने बताया कि गौरैया की प्रजाति 90 प्रतिशत विलुप्त हो चुकी है। वन संरक्षक अनुसंधान के एन रविंद्रा, गौरव वाजपेयी मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed