फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Spark International and Kalawati Superkings won the matches

Kanpur News: लव अवस्थी के ऑलराउंड प्रदर्शन से कानपुर क्रिकेटर्स ने जीता मैच

Sun, 07 Jun 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Spark International and Kalawati Superkings won the matches
कानपुर। प्रथम अंडर-15 इंटर अकादमी क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबलों में शनिवार को कानपुर क्रिकेटर्स अकादमी और कपिल क्रिकेट कोचिंग केंद्र ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज स्पोर्ट्स मैदान पर हुआ। इसमें आरजे क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 124 रन बनाए। स्वास्तिक ने 37 और यश गुप्ता ने 33 रन का योगदान दिया। कानपुर क्रिकेटर्स के लिए जीनेश और आराध्य ने तीन-तीन विकेट लिए। लव अवस्थी ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स अकादमी ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 125 रन बनाए। शिवांश सिंह ने शानदार 55 रन की पारी खेली। मृदुल अवस्थी ने 28 और लव अवस्थी ने 17 रन बनाए। आरजे की ओर से ध्रुव चौधरी और इशान रंजीत ने दो-दो विकेट लिए। लव अवस्थी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन


दिन का दूसरा मुकाबला शिवा क्रिकेट अकादमी और कपिल क्रिकेट कोचिंग केंद्र के बीच था। शिवा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बनाए। विशेष अग्निहोत्री ने 37 और हम्मद इराकी ने 32 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। कपिल क्रिकेट कोचिंग केंद्र के शुभम यादव और कनिष्क ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कपिल क्रिकेट कोचिंग केंद्र के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एम सैय्यद ने नाबाद 57 रन और एस जौहर ने नाबाद 47 रन बनाए। टीम ने 12.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। एम सैय्यद को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed