फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Spark International and Kalawati Superkings won the matches

Kanpur News: स्पार्क इंटरनेशनल व कलावती सुपरकिंग्स ने जीते मुकाबले

Sun, 07 Jun 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Spark International and Kalawati Superkings won the matches
कानपुर। प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले शनिवार को खेले गए। इन मैचों में स्पार्क इंटरनेशनल और कलावती सुपरकिंग्स ने जीत दर्ज की। दोनों मुकाबले कल्याणपुर स्थित मंटोरा मैदान पर आयोजित हुए।
विज्ञापन


पहले मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने फ्लिक स्पोर्ट्स को छह विकेट से पराजित किया। फ्लिक स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128 रन बनाए। कृष्णा श्रीवास्तव ने नाबाद 34 रन, प्रिंस ने 33 रन और आदर्श सिंह ने 28 रन जोड़े। स्पार्क इंटरनेशनल ने 14.3 ओवर में चार विकेट खोकर 129 रन का लक्ष्य हासिल किया। अभिषेक और आदित्य गुप्ता ने 32-32 रन बनाए, जबकि पृथ्वीराज ने 24 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

अभिषेक को इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में कलावती सुपरकिंग्स ने सिंधिया वारियर्स को आठ विकेट से हराया। सिंधिया वारियर्स की पूरी टीम 12.4 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवा राजपूत ने टीम के लिए सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया। कलावती सुपरकिंग्स ने 14.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लिक स्पोर्ट्स की ओर से आर्यन पाल और शिवांश सिंह ने दो-दो विकेट लिए। अभिषेक ने भी एक विकेट अपने नाम किया। स्पार्क इंटरनेशनल की गेंदबाजी में शौर्य गुप्ता ने दो विकेट चटकाए। अथर्व और स्पर्श ने एक-एक विकेट हासिल किया। सिंधिया वारियर्स की पारी में अक्षत श्रीवास्तव ने पांच विकेट लिए। अभिषेक राय ने भी दो विकेट हासिल किए। कलावती सुपरकिंग्स के आयुष कुमार ने नाबाद 52 रन की शानदार पारी खेली। अमरजीत सिंह ने 27 रन का योगदान दिया। पांच विकेट लेने वाले अक्षत श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed