'सूरज की ऊर्जा' और वहां उठने वाले तूफानों की वजह का जल्द होगा खुलासा, स्पेस साइंटिस्ट से जानिए हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सूर्य पर भेजे गए नासा के पार्कर यान के बाद अब सूर्य ऊर्जा का अध्ययन करने के लिए 2021 तक इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) आदित्य एल-1 नाम से सेटेलाइट भेजेगा। जो सूरज की ऊर्जा और वहां उठने वाले तूफानों का अध्ययन करेगा। यह जानकारी विज्ञान प्रसार भारती दिल्ली के स्पेस साइंटिस्ट डॉ. अरविंद सी रानाडे ने कानपुर में दी। उन्होंने कहा कि अभी इस सेटेलाइट पर काम चल रहा है। सूरज पर भेजा जाने वाला यह भारत का पहला सेटेलाइट होगा। डॉ. रानाडे जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे।
उन्होंने बताया कि सूरज एक चुंबकीय गोला है, इसके बारे जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी वजह से सेटेलाइट भेजने की तैयारी है। डॉ. रानाडे ने कहा कि सूरज के छिपे कई अनसुलझे सवालों के जवाब इस सेटेलाइट के माध्यम से ढूंढने की कोशिश की जाएगी। डॉ. रानाडे ने बताया कि 2021 तक आदित्य एल-1 सेटेलाइट को सूरज पर इसरो भेजेगा। सूरज से उठती सोलर विंड (तूफानों) के बारे में भी पता किया जाएगा। यह सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है।
विज्ञान के अविष्कार बताए
शिक्षक बनना कितना अच्छा है
इस मौके पर विज्ञान भारती कानपुर प्रांत के अध्यक्ष प्रो. एचसी वर्मा महासचिव डॉ. सुनील मिश्रा, मयूरी दत्त ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उधर, वंडर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य बीएन बिसन और संस्थापक नीलेंद्र मिश्रा, ममता मिश्रा ने केक काटा। यहां दीपाली, पूजा, अनीता, भाग्यश्री, कंचन, आकांक्षा, शिखा मौजूद थीे। दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने गुरुजनों को टीका लगाया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान किड्स दुर्गाप्रसाद की शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं। इस मौके पर संस्थापक केए दुबे पद् मेश, सिद्धार्थ दुबे सौमित्र दुबे, शैलजा त्रिपाठी, ज्योत्सना मिश्रा, एकता दुबे, अपर्णा दुबे मौजूद थीं। ब्राइट एंजिल्स एजूकेशन सेंटर, शिवपुरी में स्कूल की संचालिका रेखा सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आरती द्विवेदी ने डॉ. राधाकृष्णन का स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन मंजू बाजपेई, नीति पांडेय ने किया। डॉॅ. नरेंद्र सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज पुराना शिवली रोड कल्याणपुर में शिक्षक दिवस पर मुख्य अतिथि और जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिव स्वरूप तिवारी ने कहा कि बच्चों को उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, प्रबंधक संजय कुमार मौजूद रहे। संचालन छात्र संसद प्रधानमंत्री उन्नति दुबे ने किया।