फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp would not exist without akhilesh yadav

नेताजी के गुरु ने बोला, बिना अखिलेश नहीं रहेगा सपा का अस्तित्व

Tue, 18 Oct 2016 01:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
sp would not exist without akhilesh yadav
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव 2017 में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं मानने की जिद पकड़े मुलायम सिंह को मनाने के लिए उनके गुरु उदय प्रताप सिंह भी मैदान में कूद पड़े हैं। यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप्र हिंदी परिषद के चेयरमैन उदय प्रताप मुलायम सिंह के शिक्षक भी रहे हैं। वे भी मानते हैं कि बिना अखिलेश यादव के सपा का अस्तित्व नहीं बचेगा।
विज्ञापन


अगले चुनाव में बिना अखिलेश के पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि वे किसी भी सूरत में नेताजी को अपने फैसले पलटने के लिए समझाने में जुटे हैं। इस काम में यादव महासभा के दूसरे पदाधिकारियों ने भी पूरा जोर लगाया है। नेताजी के परिवार में राजनैतिक महत्वाकांक्षा को लेकर चल रही लड़ाई रुकने के बजाय बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार शाम पार्टी के महासचिव किरनमय नंदा के जरिये जब यह बात कही गई कि अखिलेश यादव ही सीएम का चेहरा होंगे तो एक झटके में लगा कि पूरा मामला सुलझ गया है, लेकिन थोड़ी देर बाद ही यह बात भी सामने आई कि नेताजी ने इस फैसले पर अपनी रजामंदी नहीं दी है। उसके बाद फिर से स्थिति जस की तस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पता चला है कि यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से अपने गुरु होने का प्रभाव नेताजी पर रखेंगे। यह भी बताएंगे कि उनकी इस जिद की वजह से आगे किस तरह की स्थिति पैदा होने वाली है। इसी तरह यादव सभा के प्रदेश महामंत्री और दर्जाप्राप्त मंत्री जगदेव सिंह का कहना है कि अखिलेश के बिना सपा का कोई मतलब नहीं है। पार्टी को आगामी चुनाव में यदि बढ़त लेनी है तो उसे अखिलेश को ही सीएम का चेहरा बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed