Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP workers demanded resignation of Home Minister Lawyers burnt effigy BJYM protested

Kanpur: सपाइयों ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की…अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला, भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Dec 2024 10:56 AM IST
सार

Kanpur News: बाबा साहब पर की गई अमित शाह की टिप्पणी से नाराज एनएसयूआई के सदस्यों ने कैंपस में कर्पूरी हॉस्टल के सामने गृहमंत्री का पुतला फूंका। वहीं, अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर गृहमंत्री का पुतला फूंका।

विज्ञापन
SP workers demanded resignation of Home Minister Lawyers burnt effigy BJYM protested
गृहमंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर सपाइयों ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध दर्शाने के बाद जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। ज्ञापन में गृहमंत्री के माफी मांगने और उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

इसी क्रम में गुरुवार को समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष अरमान खान, लोहियावाहिनी के अध्यक्ष दीपक खोटे, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष शादाब आलम ने डीएम कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम षष्टम विवेक मिश्रा को सौंपा। कार्यक्रम में अनुराग पांडेय, शनि सागर, विनोद यादव, कासिद, गौतम निगम, सत्यम ठाकुर, संजय यादव, ईशू यादव, नंद किशोर, नवीन जय, सुकांत शर्मा, मुर्तजा खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

सीएसए कैंपस में फूंका गया अमित शाह का पुतला
बाबा साहब पर की गई अमित शाह की टिप्पणी से नाराज एनएसयूआई के सदस्यों ने कैंपस में कर्पूरी हॉस्टल के सामने गृहमंत्री का पुतला फूंका। छात्रों ने जयभीम के नारे भी लगाए। हाथों में बाबा भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लिए छात्रों ने गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की। कैंपस में पुतला फूंकने की भनक से विवि पूरी तरह से अंजान रहा।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने फूंका गृहमंत्री का पुतला
राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अमित शाह का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने अमित शाह माफी मांगो, बाबा साहब अमर रहें के नारे लगाते हुए अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। डॉ. आंबेडकर अधिवक्ता समिति ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी। अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में डॉ.आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी करने, उनकी प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने या संविधान के प्रति असंवैधानिक कार्य करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए।

विज्ञापन

भाजयुमो का प्रदर्शन, गृहमंत्री पर आरोप निराधार
भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा की अगुवाई में गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कांग्रेस के बयान के खिलाफ तिलक हॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सांसदों के साथ धक्कामुक्की करने की भर्त्सना की गई। इस मौके पर पुतला दहन भी किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है, जो कि बिल्कुल निराधार और झूठा है। अमित शाह ने कभी भी डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। कांग्रेस का यह कदम केवल राजनीति का एक हिस्सा है। विरोध प्रदर्शन में अंकित गुप्ता, नितेश, हर्ष, अनुराग माधव, शिवम, उत्कर्ष, चंद्रकांत अंकित आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed