{"_id":"6ac2b03a868fb8a80f0a7ed0","slug":"sp-workers-burnt-the-effigy-of-the-chief-election-commissioner-kanpur-news-c-220-1-ka21001-150003-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
Mon, 05 Oct 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने रविवार को माती स्थित कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करते हुए उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की।
सपा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में यह मार्च निकाला गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद के हटाने की मांग के लेकर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित होकर केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के समीप मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और अपना भारी आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि निर्वाचन आयोग निष्पक्षता से काम करने के बजाय भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है, इससे लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार हो रही है।
कहा जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक समाजवादी पार्टी का यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सपा का हर कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को तैयार है। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजाराम पाल, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व विधायक लाखन सिंह, मिथिलेश कटियार, जुनैद पहलवान, नीता सचान, राम सिंह यादव, तुलाराम कोरी, रामअवतार आदि मौजूद रहे।