फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp worker waited for shivpal singh yadav

शिवपाल का इंतजार करता रहा चौधरी परिवार

Sun, 12 Apr 2015 03:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 03:41 AM IST
विज्ञापन
sp worker waited for shivpal singh yadav
किसान नेता व पूर्व सांसद चौधरी रामगोपाल सिंह यादव की 105वीं जयंती पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का प्रोग्राम फाइनल था। पूरी तैयारी हो गई, पुलिस से लेकर जिला प्रशासन का पूरा अमला सारी व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटा था।
विज्ञापन


उधर चौधरी परिवार के साथ ही शहर के सपा नेता और कार्यकर्ता बेसब्री से अपने वरिष्ठ नेता का इंतजार करते रहे। पर अंतिम समय में उनका प्रोग्राम रद होने से चौधरी हरमोहन सिंह यादव पैरामेडिकल कालेज में हुआ कार्यक्रम औपचारिक होकर रह गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य वाले छह विभूतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कई वक्ताओं ने किसान नेता के जीवन पर प्रकाश डाला। इधर कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम के रद होने की सूचना मिलते ही सपाई एक-एक करके निकल लिए।

शनिवार दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के मेहरबान सिंह पुरवा के मोहनपुरम स्थित चौधरी हरमोहन सिंह यादव पैरामेडिकल कालेज आने का कार्यक्रम रद होने की सूचना के बाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डॉ. शत्रुघ्न सिंह (चिकित्सा), भीम सिंह (समाज सेवा), रामा चौहान (कृषि), सुरेश यादव (न्याय दिलाने), पं. सुरेंद्र त्रिपाठी (आध्यात्म) व विजय पाल सिंह (शिक्षा) को शॉल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि चौधरी जी ने पिछड़े वर्ग को एक मुकाम दिलाया।

पूर्व मंत्री जनसेवक अमरजीत ने कहा कि चौधरी साहब के जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वहीं कार्यक्रम में विधायक इरफान सोलंकी,  पुष्पेंद्र यादव, रामसिंह यादव और सपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नीलम रोमिला सिंह ने भी अपने विचार रखे।


यहां कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया, पूर्व सभापति चौधरी सुखराम सिंह ने राज सिंह यादव, हसन मोहम्मद, सपा महिला महासभा की अध्यक्ष मनोरमा, आनंद यादव, जयराम, विधायक  मुनींद्र शुक्ला, ग्रामीण सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, सुरेश यादव सुनील महिवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed