{"_id":"5848529d4f1c1be1594498a5","slug":"sp-worker-fight-in-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव यात्रा में भिड़े सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव यात्रा में भिड़े सपाई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
काकादेव थाने के सामने जमा भीड़
- फोटो : ओ पी वाधवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के शास्त्रीनगर में बुधवार दोपहर को शवयात्रा में शामिल होने आए सपा के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर काकादेव पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। थाने में भी दोनों पक्षों नेे एसपी, सीओ के सामने हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।
शव यात्रा में शामिल सुमित गुप्ता, अनिल सिंह का सपा नेता विनय गुप्ता, विनोद गुप्ता से तिकुनिया पार्क के पास विवाद हो गया। लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी रहे विनय का आरोप है कि वे मामा विनोद गुप्ता के साथ पड़ोसी की दादी के निधन में शामिल होने गए थे। इसी बीच सुमित, अनिल, चंद्रशेखर, राजशेखर, विमलेश गुप्ता और सुभाष आदि ने लाठी डंडों से उन दोनों पर हमला बोल दिया।
बीच बचाव में आई महिलाओं को भी पीटा। इतना ही नहीं उनकी चेन भी तोड़ ली। दूसरी ओर अनिल का आरोप है कि वे और सुमित भी शवयात्रा में आए थे, तभी विनय, विनोद, उत्तम, अजय कुमार, राकेश उर्फ गिलहरी समेत 30- 35 लोगों ने उन दोनों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। तमंचा तानकर गले से चेन और पैंट से पर्स छीन लिया। मोहल्ले वालों के दौड़ाने पर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विनय का कहना है कि उन पर यूथ ब्रिगेड के एक बड़े नेता के इशारे पर हमला किया गया है। अनिल का कहना है कि वे भाजपा समर्थक है, सुमित जरूर सपा की राजनीति करते हैं। वे सपा मजदूर सभा से जुड़े हैं। बता दें सुमित और विनय के बीच ईद वाले दिन भी मारपीट हुई थी। पुलिस ने अनिल और विनय दोनों का मेडिकल कराया है।