{"_id":"6172e8a8b20b0b339a7a296a","slug":"sp-suspends-inspector-for-taking-bribe-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: रिश्वत लेने पर एसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: रिश्वत लेने पर एसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड, मुकदमा दर्ज
Fri, 22 Oct 2021 10:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:06 PM IST
सार
पीड़ित ने दरोगा पर जानबूझकर गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया था। पूरे प्रकरण का पीड़ितों ने एक वीडियो भी पुलिस को सौपा। इस मामले में एसपी ने सीओ बिधूना से जांच कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ककराघाट रामनगर से मछली पकड़ रहे कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाने और सात हजार रुपये लेकर छोड़े जाने के मामले में एसपी ने दरोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक वर्मा को पुर्वा बड़े निवासी कल्लू उर्फ राघवेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि 16 अक्तूबर को सुबह लगभग आठ बजे पुरहा नदी के रामनगर ककराघाट पर वह अपने अन्य साथियों के साथ खाने के लिए मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे बिधूना थाने के दरोगा लोकेश कुमार ने सभी को पकड़ लिया। जहां पर दरोगा ने उनसे जाति पूछी और हंसते हुए बिधूना कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
शाम चार बजे तक बैठाया और आधार कार्ड लेकर मुचालका भरवाया और सात हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया। बाद में पता चला कि दरोगा ने सभी के ऊपर पांच-पांच लीटर कच्ची शराब लगा दी है। पीड़ित ने दरोगा पर जानबूझकर गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया था। पूरे प्रकरण का पीड़ितों ने एक वीडियो भी पुलिस को सौपा। इस मामले में एसपी ने सीओ बिधूना से जांच कराई।
विज्ञापन
जांच में मामला सही पाए जाने पर कल्लू उर्फ राघवेंद्र की तहरीर पर कोतवाली में दरोगा लोकेश के खिलाफ भ्रष्टचार निवारण अधिनियम, अनुसूचित जाति जनजति निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया है, दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। जांच की जा रही है, विभागीय कार्रवाई की जाएगी।